Indian Grandmaster D Gukesh and shooter Manu Bhaker awarded Major Dhyan Chand Khel Ratna

The distribution of National Sports Awards 2024 was held at Rashtrapati Bhavan on Friday. President Draupadi Murmu felicitated the winners on the occasion.

Jan 17, 2025 - 16:17
 0  6
Indian Grandmaster D Gukesh and shooter Manu Bhaker awarded Major Dhyan Chand Khel Ratna
Indian Grandmaster D Gukesh and shooter Manu Bhaker awarded Major Dhyan Chand Khel Ratna

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का आयोजन शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को सबसे पहले मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा।

इसके अलावा, ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली शूटर मनु भाकर, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को भी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पेरिस पैरालिंपिक्स में जेवलिन में स्वर्ण पदक जीतने वाले नवदीप सहित कुल 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इनमें 17 पैरा-एथलीट शामिल हैं, जबकि 2 खिलाड़ियों को लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, 5 कोचों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड प्रदान किया गया।

मनु भाकर ने अगस्त-सितंबर में पेरिस ओलिंपिक गेम्स में दो ओलिंपिक मेडल जीते थे। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत इवेंट और मिक्स्ड डबल्स में तीसरा स्थान हासिल किया। उनके योगदान से भारत ने पेरिस ओलिंपिक में कुल 6 मेडल जीते थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ankit Mehra I work as an online data entry worker, handling tasks efficiently and accurately remotely